मुन्ना भाई के बगैर अधूरा है सर्किट
मुंबई। मुन्ना भाई की सीरीज में आपने दो फिल्में देखीं- मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई। दोनों में मुन्ना और सर्किट का काम लाजवाब रहा और इसमें कोई शक नहीं कि सर्किट अपने भाई के बगैर अधूरा है। शायद यही कारण है कि अर्शद वारसी संजय दत्त के बिना फिल्म के सीक्वेल में काम नहीं करेंगे।
अरशद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म की अगली श्रृंखलाओं में वो संजय दत्त के बगर वह काम नहीं करेंगे। वारसी का कहना है कि न ही दर्शक और न स्वयं वह फिल्म में मुन्नाभाई की भूमिका में संजय दत्त की जगह किसी और अभिनेता को स्वीकार कर पाएंगे। संजय इस समय 1993 मुम्बई बम धमाकों के कथित भूमिका के लिए जेल की सजा काट रहे हैं। हालांकि ज्योतिष की भविष्यवाणी है कि 14 जून को या तो संजय दत्त बाहर आ जायेंगे या फिर उनकी रिहाई के आदेश जारी हो जाएंगे। लेकिन यह तो वक्त ही बतायेगा कि मुन्ना भाई से जुड़ी भविष्यवाणी सच होती है या नहीं।
खैर अरशद की बात करें तो वो इस समय अपनी फिल्म जॉली एलएलबी के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। अरशद मानते हैं कि मुन्नाभाई के किरदार में संजय के अलावा किसी और को नहीं देख सकता। मुन्नाभाई का जो किरदार है, उसकी आदतें, स्वभाव और व्यक्तित्व काफी कुछ संजय के व्यक्तित्व से मेल खाता है। कहीं न कहीं मुझे यह महसूस होता है कि दर्शकों ने संजय और फिल्म को आपस में इतना अधिक जोड़ दिया है कि वह इसमें परिवर्तन स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
गौरतलब है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी 'मुन्नाभाई' सीरीज में एक और फिल्म जोड़ने जा रे हैं। खबर है कि संजय दत्त के जेल से बाहर आते ही शूटिंग शुरू हो जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications












