14 जून को जेल से रिहा हो सकते हैं संजय दत्‍त

[ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्ल] बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त जेल इस समय अर्थर रोड जेल में हैं। उन्‍हें एक स्‍पेशल सेल में रखा गया है। जेल के कैदी नंबर 15170 के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। संजू बाबा के जेल में दिन काटे नहीं कर रहे हैं । पूरा देश मान चुका है कि वो अगले साढ़े तीन साल तक अंदर रहेंगे, लेकिन ज्‍योतिषीय गणना कुछ और कह रही है। संजय दत्‍त की कुंडली कह रही है कि वो 14 जून को जेल से बाहर आ जायेंगे।

संजय और जेल का चोली दामन का साथ रहा है। चाहे वह फिल्मों में हो या फिर वास्तविक जिंदगी में। कहते है जब सिर से पिता का साया उठ जाता है, तो बेटा अपने-आपको अकेला महसूस करने लगता है। कुछ ऐसा ही संजय के साथ हुआ है। यदि आज सुनील दत्त जीवित होते है तो शायद संजय कुछ राहत भरी सांसे ले सकते।

समय कुण्डली के अनुसार क्षितिज पर सिंह लग्न उदित हो रही है। सिंह लग्न एक शीर्षोदय राशि है, जो शीध्र कार्य होने की संकेतक है। लग्नेश सूर्य राज्य के संकेतक दशम भाव पर कब्जा जमाये हुये है। मन का संकेतक चन्द्र जेल के कारक भाव पर कब्जा जमायें हुये है। लाभेश एंव द्वितीयेश बुध अपने मित्र सूर्य के साथ दशम भाव में सग्रस्त है। जेल और अपराध का प्रतिनिधित्व करने वाले शनि एंव राहु पराक्रम भाव में स्थित है।

शनि अपनी दशम दृष्टि से द्वादश भाव को देख रहा है। जो गम्भीर समस्याओं को जन्म दे रहा है, किन्तु शनि न्याय प्रिय एंव क्षमाशील भी है। इन सभी संकेतो के आधार पर परिणाम सामने आते है। संजय को अपराध बोध, बेहतर आचरण, शालीन स्वभाव एंव जनता की माॅग पर दत्त को सरकार की ओर से सजा में काफी राहत मिल सकती है। 14 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा एंव समय कुंडली में लाभ भाव में गोचर करेगा। गुरू भी इसी दिन मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जिस कारण 14 जून 2013 को या तो संजय की रिहाई हो सकती है, या फिर उनकी रिहाई के आदेश आ सकते हैं। हमारे ज्‍योतिष का संपर्क सूत्र।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X