देखते हैं कितने दिन चलती है तमन्ना भाटिया की बिकनी प्रतिज्ञा?

हमने आपको पहले ही बताया था कि खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा है कि वो सक्सेस के लिए ना तो बिकनी पहनेंगी और ना ही पर्दे पर किसिंग और इंटिमेट सींस देंगी क्योंकि वो लोगों का हेल्दी मनोरंजन करना चाहती हैं। उनकी कोशिश होती है कि उनकी फिल्मों को वो अपने पूरे परिवार के साथ देंखे इसलिए वो ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती हैं जिसकी वजह से उनके परिवार वालों को शर्मिंदा होना पड़े।

खैर तमन्ना की यह बातें काफी अच्छी हैं कि वो इतना सोचती हैं लेकिन इस तरह की बातें पहले भी कई अभिनेत्रियां कर चुकी हैं लेकिन जब उन्हें लगातार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अपनी कसमें तोड़ दीं। ऐसा करने वालों में रवीना टंडन और सोनम कपूर प्रमुख हैं। रवीना टंडन को तो अपनी कसम तोड़ने पर काफी सफलता मिली थी और वो बॉलीवुड की सेक्सी मस्त-मस्त गर्ल बन गयीं लेकिन सोनम कपूर तो बिकनी और किसिंग सीन के बावजूद आज भी संघर्ष ही कर रही हैं। ऐसे में तमन्ना भाटिया की कसम कब तक उनका साथ देती हैं, यह एक देखने वाली बात है।

फिलहाल तो तमन्ना अपनी आने वाली फिल्म हमशक्ल्स को लेकर चर्चा में है जिसमें उनके साथ दो और सेक्सी अभिनेत्रियां एशा गुप्ता और बिपाशा बसु हैं। फिल्म में उनके कोस्टार सैफ अली खान हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और राम कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। फिल्म को बनाया है साजिद खान ने। फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X