फ्लॉप होने के बाद भी तमन्ना न पहनेंगी बिकनी और न होंगी इंटिमेट
साजिद खान की फ्लॉप फिल्म 'हिम्मतवाला' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया एक बार फिर से साजिद खान की ही फिल्म 'हमशक्ल्स' के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। तमन्ना अपनी फिल्म को लेकर बेहत उत्साहित हैं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान तमन्ना ने अपने से जुड़े कई राज भी लोगों से शेयर किये।
तमन्ना ने कहा कि भले ही उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम जमाने में वक्त लगे लेकिन उनकी कोशिश होगी कि उन्हें पर्दे पर बिकनी और इंटिमेट सींस ना देना पड़े।
तमन्ना ने कहा कि "मैं हमेशा इस बात पर कायम रही कि पर्दे पर बिकनी या चुंबन दृश्य नहीं दूंगी.. मेरी मंशा इस पर कायम रहने की है। मैं इनमें बिल्कुल सहज नहीं हूं।" मालूम हो कि साजिद खान की फिल्म 'हमशक्ल्स' के एक दृश्य में तीनों अभिनेत्रियों-तमन्ना, एशा गुप्ता और बिपाशा बसु को बिकनी पहननी थी, लेकिन तमन्ना ने बिकनी को बिना बाजू वाले कुर्ते और छोटी पैंट से ढंक लिया।
तमन्ना कहती हैं कि 'हमशक्ल्स' के सभी कलाकार एक-दूसरे से हटकर हैं। उन्होंने कहा, "सैफ कोई भी भूमिका निभा सकते हैं फिर चाहे यह 'ओंकारा', 'हम तुम' या 'एजेंट विनोद' हो..वहीं अक्षय की अपनी एक शैली है, जिसमें वह बढ़िया हैं। वे बहुत अलग-अलग शख्सियत वाले इंसान हैं।"
कभी विराट कोहली की प्रमिका के रूप विख्यात हुईं तमन्ना भाटिया की फिल्म 'हमशक्ल्स' में तीन हीरो सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर हैं जिनके तीन-तीन रूप हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











