'क्वीन' कंगना ने सोनम की 'बिकनी' को भी फेल भी कर दिया

कहते है ना प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। वो देर-सबेर लोगों के सामने आ ही जाती है..आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं? तो सुनिए इस बात को हमें कहने पर मजबूर किया है अभिनेत्री कंगना रनाउत ने जिन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह अच्छी नहीं बल्कि बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।

उनकी फिल्म 'क्वीन' को चौतरफा तारीफ मिल रही है और आपको जानकर खुशी होगी कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 21 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं और कमाई की दौड़ में यह पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बेवकूफियां' से आगे चल रही है।

Did You Know: अरबाज ने कंगना को एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया

कहना गलत ना होगा कि कंगना के आगे सोनम कि बिकनी भी फीकी पड़ गयी है। वीकेड पर सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बेवकूफियां' ने 4.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मल्टीमीडिया के राजेश थाडानी ने फिल्म के प्रदर्शन के बारे में कहा, "क्वीन बेहतरीन कारोबार कर रही है। कई सिनेमाघरों में यह अब भी हाउसफुल चल रही है। बेवकूफियां के पिछले शुक्रवार को रिलीज होने के बाद भी क्वीन का कारोबार प्रभावित नहीं हुआ है।"

आपको बता दें कि विकास बहल निर्देशित क्वीन सात मार्च को रिलीज हुई है। इसी दिन माधुरी दीक्षित और जूही चावला की बहु चर्चित फिल्म गुलाब गैंग और यामी गौतम और अली जफर की रोमांटिक कमेडी फिल्म 'टोटल सियापा' भी रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'गुलाब गैंग' तो क्वीन से पीछे छूटी ही। साथ ही 'टोटल सियापा' दर्शकों को प्रभावित करने में असफल हो गई।'क्वीन' ने अपनी रिलीज के एक सप्ताह बाद यश राज फिल्म कंपनी की 14 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'बेवकूफियां' को भी कमाई के मामले में पास नहीं फटकने दिया है।

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर डाले गए संदेश के मुताबिक 'बेवकूफियां' की देश में पहले सप्ताहांत की कुल कमाई 4.71 करोड़ रुपये है। उसी संदेश में उन्होंने लिखा कि देश में क्वीन की कुल कमाई 21 करोड़ रुपये है।

Did You Know: 'क्वीन' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर 46 वर्षीय अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान ने कहा, "मैं कंगना से व्यक्तिगत तौर से मिलने और बधाई देने जा रहा हूं। वह इस फिल्म में बेजोड़ हैं, बिल्कुल सहज लग रही हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली और गुणी हैं। इस फिल्म में आप उन्हें स्वयं को निखारते देख सकते हैं। 'क्वीन' एक खूबसूरत फिल्म है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X