अब हनीमून पर अकेले जाना भी मजेदार है- क्वीन फिल्म समीक्षा!

Queen movie review
निर्माता- अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी
निर्देशक- विकास बहलअप
कहानी- विकास बहल
स्टारकास्ट- कंगना रनौत, राजकुमार राव, लीसा हेडन
संगीत- अमित त्रिवेदी

(सोनिका मिश्रा) भारत देश जहां लड़कियों को पूजा जाता है, उन्हें मां लक्ष्मी, दुर्गा का रुप समझा जाता है, उसी देश में लड़कियों को अपने मन से कुछ भी करने की इजाजत नहीं दी जाती। लड़कियों को जो भी कहा जाता है उन्हें वही करना पड़ता है। ऐसे ही समाज और परिवेश से आई है क्वीन फिल्म की मुख्य किरदार रानी। रानी ने बचपन से वही किया जो उसके माता पिता ने कहा। बचपन में स्कूल से लेकर शादी के लिए लड़के का चुनाव परिवार ने ही किया। लेकिन जब बारी आई जिंदगी के नये नये इम्तिहान देने की तो ऐसे में रानी को खुद ही अपने फैसले लेने पडे़। इन इम्तिहानों ने रानी को दिया एक आत्मविश्वास- खुद की जिदंगी को खूबसूरत बनाने का और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का।

कंगना ने हमेशा किया अपने परिवार को शर्मिंदा!

रानी के किरदार में कंगना रनौत ने जान डाल दी है। एक पल को भी ये महसूस नहीं हुआ कि परदे पर हम जिसे देख रहे हैं वो कंगना रनौत हैं या सच में एक रजौरी जैसे छोटे से शहर की दब्बू लड़की रानी। रानी के किरदार को निभाते हुए कंगना ने वो हर एक एहसास महसूस किया जिनसे होकर रानी अपनी जिदंगी में आगे बढ़ी। रजौरी से लेकर पेरिस तक का सफर अकेले तय करने वाली एक आम लड़की रानी की ये बहुत ही खास कहानी है। जिसे देखकर हर एक लड़की अपनी जिंदगी के किसी ना किसी ऐसे पल को महसूस करेगी जब उसने रानी की परिस्थिति में खुद को पाया था।

फिल्म की कहानी रानी के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। रानी रजौरी नाम के एक छोटे से शहर है। बचपन से लेकर शादी तक उसके सारे फैसले उसके परिवार ने ही लिये। शादी की तैयारियों के दौरान ही आखिरी दिन जिस लड़के से रानी की शादी होने वाली होती है वो आकर रानी से कहता कि शादी नहीं कर सकता। क्योंकि रानी बहुत ही पुराने ख्यालों की और बहुत ही आम सी लड़की है। रानी टूट जाती है। लेकिन वो फिर अकेले ही अपने हनीमून पर पेरिस जाने का फैसला करती है। उसके माता पिता भी उसकी खुशी के चलते उसे भेज देते हैं और यहां से शुरु होती है रानी एक नयी जिंदगी। जिसमे खुशी है, रंग हैं, आजादी है और सबसे बड़ी बात आत्मविश्वास है। फिल्म को देखते समय कंगना की बातें हर पल कानों में गूंजती रहीं कि क्वीन सिर्फ रानी की कहानी नहीं है बल्कि ये हर एक आम लड़की की कहानी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X