शाहरूख का जन्मदिन आज, दीजिये मुबारकबाद
आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का 47वां जन्मदिन है। जिसे वह अपने परिवार और अपने करीबी मित्रों के साथ बिताना चाहते हैं। टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू करने वाले किंग खान की पहली फिल्म 1992 में आयी फिल्म दीवाना थी। जिसमें उनके साथ थे रिषी कपूर और दिव्या भारती। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और किंग खान को लोगों ने काफी पंसद किया था।
फिल्म 'बाजीगर' और 'डर' से उन्होंने फिल्मी हीरो की छवि ही बदल दी, जिसके चलते उनकी किस्मत का सितारा यूं बुलंदी पर पहुँचा जहां पहुंचना हर किसी के नसीब में नहीं होता। अपने कैरियर में शाहरूख ने अब तक 8 फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं।
1995 में आयी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से उन्होंने सफलता का वह इतिहास लिखा जिसे लिखना हर किसी के बस में नहीं होता। यह फिल्म पिछले 16 सालों से आज भी मुंबई की एक थियेटर में चल रही है। दिल तो पागल है, परदेश , मोहब्बते, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिल से, देवदास, वीर जारा, कल हो ना हो, यह वो फिल्में हैं जिन्होंने बॉलीवुड के एक सिंपल से खान को बादशाह खान बना दिया।

अगर आप भी अपने इस चेहते खान को बर्थ डे विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपने बधाई संदेश लिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications