'जंजीर' के लिए आंध्र पुलिस से मांगी गई मदद
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पुलिस को शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही फिल्म 'जंजीर' के हिंदी और तमिल संस्करण के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की निगरानी करने का आदेश जारी किया।
'जंजीर' का तेलुगू संस्करण 'तूफान' नाम से प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और केंद्रीय मंत्री के. चिरंजीवी के बेटे अभिनेता रामचरन तेजा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
न्यायालय ने पुलिस महानिदेशक को फिल्म के प्रदर्शन के लिए जरूरी एहतियात और सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। केंद्र द्वारा अलग तेलंगाना राज्य के गठन के फैसले से राज्य में उपजी उथल-पुथल का फिल्म 'जंजीर' और 'तूफान' के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए अदालत में अर्जी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












