Exclusive- जंजीर के बारे में जानकर पापा मुझसे जलने लगे- राम चरन
राम चरन का कहना है कि जब मैंने अपने पिता को बताया कि जंजीर फिल्म मैंने साइन की है तो उन्हें मुझसे जलन होने लगी और उन्होंने कहा कि वो अमिताभ बच्चन के बहुत बडे़ फैन हैं लेकिन उन्हें कभी ये मौका नहीं मिला कि वो कोई ऐसा किरदार निभाएं जैसा कभी अमिताभ बच्चन ने निभाया हो। राम चरन का ये भी कहना है कि जंजीर फिल्म को लेकर उन्हें कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े एक्टर हैं और उनसे बराबरी करने के बारे में सोचना भी गलत है। जंजीर फिल्म एक बेहतरीन एक्शन फिल्म थी और उसके रीमेक में भी काफी एक्शन है। उम्मीद है कि ये फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी।
राम चरन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जंजीर फिल्म को करने के पीछे सबसे बडी वजह उनके पिता हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन के बहुत ही बडे़ फैन हैं। राम चरन से जब ये पूछा गया कि जंजीर फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे हिट फिल्म रही और साथ ही इस फिल्म ने उनके किरयर को कहां से कहां पहुंचा दिया। इसी फिल्म के रीमेक से राम चरन भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं तो उन्हें कैसा फील हो रहा है। इसपर राम चरन ने कहा कि विजय का किरदार निभाते समय उन्हें काफी रिस्पॉंसिबिलटी महसूस होरही थी। ऐसा कभी नहीं हुआ। इससे पहले वो जो भी फिल्में करते थे उसे वो बस अपने तरीके से करते थे।
लेकिन जंजीर फिल्म से लोगों के इमोशन जुड़े हुए हैं और साथ ही सबसे बड़ी बात कि उनके ऊपर एक हिट फिल्म और एक महानायक के किरदार को अच्छी तरह से परदे पर निभाने की अपेक्षाएं जुड़ी हुई थीं इसलिए वो थोड़ा नर्वस थे।


Click it and Unblock the Notifications











