तो क्या 'विश्वरूपम' पर बवाल खत्म?
कमल हासन की महात्वाकांक्षी फिल्म 'विश्वरूपम' पर लग रहा है कि उपजा विवाद खत्म होने जा रहा है। शुक्रवार से तीन बार तमिलनाडु सरकार के गृह सचिव और मु्स्लिम संगठनों से इस बारे में चर्चा हो चुकी है, जो खबरें आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि मुस्लिम संगठनों की ओर से कमल हासन के भाई चंद्रा हासन से कहा गया है कि फिल्म को 9 मिनट की काट दीजिये तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
हालांकि कमल हासन की ओर से इस बाबत कोई जवाब नहीं आया है लेकिन लगता है कि वो इस के लिए तैयार हो जायेंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही कह रखा है कि वो फिल्म के विवादित हिस्से को हटाने के लिए तैयार है।
और राज्य सरकार ने भी कह रखा है कि जब मुस्लिम संगठनों को कोई आपत्ति नहीं होगी तो फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा। वैसे आज कमल हासन फिर से फिल्म की रिलीज को लेकर वार्ता करने वाले हैं।मालूम हो कि कमल हासन की महात्वाकांक्षी फिल्म ने शुक्रवार को हिंदी भाषी प्रदेश में रिलीज होकर काफी वाह-वाही बटोर ली है। तो वहीं में मुंबई में भी कमल ने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की।
जिसे देखने के लिए बॉलीवुड के नामचीन सितारें पहुंचे। जिनमें रेखा और सलमान खान मुख्य रूप से शमिल थे। फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ भी की और कहा कि फिल्म बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications












