'विश्वरूपम' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचा बॉलीवुड
कमल हासन की महात्वाकांक्षी फिल्म 'विश्वरूपम'ने शुक्रवार को हिंदी भाषी प्रदेश में काफी वाह-वाही बटोर ली है। तो वहीं मुंबई में भी कमल ने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। जिसे देखनेके लिए बॉलीवुड के नामचीन सितारे पहुंचे। जिनमें रेखा और सलमान खान मुख्य रूप से शमिल थे। फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ भी की और कहा कि फिल्म बेहतरीन है। वैसे आपको बता दें कि अब तक कमल का फिल्मी दुनिया ने सपोर्ट ही किया है।
दो दिन पहले सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा था कि दोस्तों फिल्में दो तरह की होती है। एक बुरी और एक अच्छी। फिल्म हिट है या फ्लॉप इसका फैसला टिकट खरीदने वाले दर्शक ही कर सकते हैं। इसलिए कमल हासन की फिल्म आप सभी लोग जरूर देंखे और आप ही लोग फैसला कीजिये।
तो वहीं शाहरूख और महेश भट्ट ने भी फिल्म के लिए आवाज उठायी थी। जिसका शुक्रिया कमल हासन ने अपनी प्रेस वार्ता में किया था। कमल हासन ने कहा था कि वो अपने उन सभी फैंस और फिल्मी साथियों का शुक्रिया अदा करते हैं जो कि इस मुश्किल दौर में उनका साथ दे रहे हैं।कमल ने कहा आज मैं जो कुछ भी हूं अपने चाहने वालों और दोस्तों के कारण ही हूं। मैं अपने सभी चाहने वालों और साथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उनके प्रेम और सपोर्ट की ही वजह से मैं अपनी लड़ाई लड़ पा रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications












