'विश्वरूपम' से 9 मिनट के दृश्य काटे जायेंगे!
मुंबई। 'विश्वरूपम' को लेकर इस समय सुर्खिया बने अभिनेता कमल हासन की फिल्म शुक्रवार को जोर-शोर से हिंदी भाषी प्रदेशों में रिलीज हो गयी। लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बनीं इस फिल्म के बारे में अच्छी प्रतिक्रियायें मिल रही हैं। तो वहीं तमिलनाडु में कमल हासन के भाई ने फिल्म की रिलीज के लिए मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि और गृह सचिव से बात-चीत की। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे।
कहा जा रहा है कि मु्स्लिम संगठनों ने कहा है कि फिल्म को नौ मिनट के लिए काट दी जाये। जिसके बारे में अभी कमल हासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन कमल हासन ने पहले ही कह रखा है कि फिल्म के विवादित हिस्से को वो हटा देंगे।
तो वहीं हिंदी बेल्ट के दर्शकों को फिल्म 'विश्वरूपम' बहुत अच्छी लगी है। फिल्म का पहला शो देखकर आये कुछ लोगों ने फिल्म के बारे में ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। जिसे पढ़ने के बाद केवल यही कहा जा सकता है फिल्म 'विश्वरूपम' वाकई में महान कलाकार की महान कृति है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए अगर वो अपने वतन से प्यार करता है।तो वहीं कमल हासन ने पहले ही कह रखा है कि उनकी फिल्म किसी धर्म और समुदाय के खिलाफ नहीं है। फिल्म को गलत प्रसारित किया गया है। मैं जनता का कलाकार हूं ऐसे में, मैं कैसे अपने भाईयों के खिलाफ कुछ कह सकता हूं। मेरी फिल्म गंदी राजनीति का शिकार हुई है। मेरी फिल्म एंटी मुस्लिम नहीं है। इसलिए मैं अल्पसंख्यक समुदाय से अपील करता हूं कि प्लीज वो लोग विवाद को शांत करें औऱ मेरी फिल्म को रिलीज होने दें।


Click it and Unblock the Notifications












