अमिताभ की फिल्म में साथ आयेंगे सलमान-शाहरूख?
इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि बड़े पर्दे पर सलमान-शाहरूख की पर्दे पर वापसी हो सकती है और शायद यही फिल्म की यूएसपी भी होगी। जिसका सेहरा रवि चोपड़ा औऱ अमिताभ बच्चन के सिर बंधेगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर भी एक आयटम नंबर करेंगे।
अगर ऐसा संभव हो पाया तो सच में रवि चोपड़ा की फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स ...अपने आप में कमाल हो जायेगी क्योंकि इस फिल्म के जरिये ही तीन कलाकार जिनके बीच में आपसी रंजिश चलती रहती है, एक साथ हो जायेंगे। देखते हैं कि यह कमाल हो पाता है कि नहीं।
गौरतलब है कि टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी।
मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। इस फिल्म में भी गेस्ट रोल शाहरूख खान का था। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आये थे। यह फिल्म भी बच्चों को समर्पित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












