शाहरूख के साथ काम करने के लिए विद्या ने रखी शर्त
जो कि इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉबी जासूस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वो 12 तरह के किरदार में दिखायी देंगी। जिसके बारे में बोलते-बोलते विद्या ने कहा कि हां वो शाहरूख की बहुत बड़ी फैन हैं और वो किंग खान के साथ काम करने की इच्छा भी रखती हैं लेकिन वो किंग खान के साथ काम तब ही करेंगी जब उन्हें ऐसी फिल्म मिलेगी जिसमें उनका रोल शाहरूख के रोल के ही बराबर हो, वरना महज शो पीस वाली फिल्म के लिए वो किंग खान के साथ फिल्म नहीं करेंगी।
इससे पहले भी विद्या ने शाहरूख के बारे में एक गहरा राज खोला था कि पहले वह शाहरूख को पसंद नहीं करती करती थीं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें शाहरूख अच्छे ही नहीं बहुत अच्छे लगने लगे। विद्या ने कहा कि किंग खान ना केवल अच्छे कलाकार है बल्कि वो बहुत अच्छे इंसान भी हैं।
विद्या बालन ने प्रमोशन इवेंट में कहा था कि जब मैं यंग थी तब शाहरूख टीवी पर फौजी शो में आया करते थे, मेरी बहनें तभी से किंग खान की दिवानी थीं लेकिन मुझे वह अच्छे नहीं लगते थे लेकिन जैसे-जैसे वह फिल्मों में सक्रिय हुए मुझे पसंद आने लगे। आज मैं दावे से कह सकती हूं कि वह बॉलीवुड के चार्मिंग लोगों में से एक हैं। वह तो उनकी 'दिल से' देखकर उनपर फ्लैट हो गयी थीं। विद्या ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि एक दिन मैं जरूर उनके साथ काम करूंगी।
गौरतलब है कि दिया मिर्जा की फिल्म 'बॉबी जासूस' फिल्म 'बॉबी जासूस' एक हास्य फिल्म है जो कि एक महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेत्री विद्या बालन और अली फजल अभिनीत 'बॉबी जासूस' का निर्देशन समर शेख ने किया है और यह चार जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications
