देखें: कभी भिखारी तो कभी मौलाना कैसे बनी विद्या बालन?
एक बार फिर से आपकी चहेती अभिनेत्री विद्या बालन कुछ अलग अंदाज में आपको हंसाने और चौंकाने के लिए तैयार है। जी हां दोस्तों उनकी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस' का ट्रेलर लांच हो गया है। जिसमें विद्या को देखकर आप हैरान रह जायेंगे और पेट पकड़कर हंसने को मजबूर।
video: बॉबी जासूस का ट्रेलर
फिल्म में वो एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जिसे कि जासूस बनने की सनक है तभी कभी वो साड़ी में तो कभी भिखारी बनकर, कभी मौलाना तो कभी हस्त ज्योतिष बनकर वो लोगों के बीच नजर आ रही है। फिल्म में उनके 12 लुक दिखायी देंगे।
कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर कफी रोमांचक है जिसमें कॉमेडी और सेक्सीपन का तड़का लगा है। इससे पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्या ने कहा था कि 'बॉबी जासूस' एक महिला जासूसी फिल्म है, लेकिन यह सिर्फ जासूसी की फिल्म नहीं है, यह एक मानवीय कहानी है। मैं इंतजार कर रही हूं कि लोग 'बॉबी जासूस' को किस तरह लेंगे।"
अभिनय में नाकाम होने पर निर्माता बनीं दिया मिर्जा और उनके प्रेमी साहिल संघा 'बॉबी जासूस' के निर्माता हैं। विद्या, दिया और साहिल की इस बात से काफी खुश हैं, उन्होंने दिया और साहिल की जमकर तारीफ भी की है। इस फिल्म का निर्माण बैनर बॉर्न एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है, फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं।
आईये आपको दिखाते हैं 'बॉबी जासूस' में विद्या के अलग-अलग रूप...


Click it and Unblock the Notifications











