बॉलीवुड को दूसरा 'रॉकस्टार' देंगे इम्तियाज अली?
इसलिए इस बात के मायने और बढ़ जाते हैं। खबर है कि अभिनेता सन्नी देओल के बड़े बेटे करण देओल को इम्तियाज अली लॉंच करने जा रहे हैं। जिसका निर्माण धर्मेन्द्र की कंपनी विजेता फिल्म्स कर सकती है। खबर है कि इम्तियाज करण के लिए ही एक कहानी पर काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली, सन्नी के लिए यह काम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इम्तियाज को पहला ब्रेक देने वाले देओल फैमिली ही थी।
इम्तियाज ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'सोचा ना था' से की थी जिसका निर्माण धर्म पा जी की ही कंपनी ने किया था। फिल्म के हीरो सन्नी के कजिन अभय देओल थे।
मालूम हो कि पहले कहा जा रहा था कि सन्नी देओल ही अपने बेटे के लिए फिल्म निर्माण में उतरेंगे, फिर इसके बाद खबर आयी कि करण को लांच यशराज प्रोडक्शन करेगा। लेकिन अब खबर आयी है कि करण को लांच करने जा रहे हैं इम्तियाज अली, ऐसे में अली की फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ जाती है।
क्योंकि लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले अली इस बार नये चेहरे के साथ पर्दे पर लौटेंगे जिसमें काफी कुछ फ्रेश होगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है। मालूम हो कि करण ने यमला पगला दीवाना 2 में डायरेक्टर संगीत सीवान को असिस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications












