किन पांच लोगों में दिखता है धर्मेंद्र का अक्स!
बॉलीवुड के लीजेन्ड एक्टर, धर्मेंद्र ने हाल ही में कहा कि वो सलमान खान के अंदर अपना अक्स देखते हैं। जाहिर है, धर्मेंद्र जैसे माचो मैन दिखने के मामले में सलमान का कोई जवाब नहीं। धर्मेंद्र ने कहा कि ये सभी हीरो, रितिक रौशन, शाहरुख खान, सलमान, ये सभी मेरे बच्चों के जैसे हैं। शाहरुख का अपना स्टाइल है, रितिक का अपना, सलमान भी अपनी स्टाइल में ऐक्टिंग करते हैं, लेकिन मैं अपना अक्स उनके अंदर देखता हूं।
धर्मेंद्र ने अपने दिल की बात का खुलासा डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के ऑडीशन के वक्त मीडिया से बातचीत में कही। धर्मेंद्र कहा कि मैं यह तो नहीं कह सकता कि कौन बेस्ट है, लेकिन यह जरूर है कि सभी अपने-आप में अच्छे हैं। डांस की बात आयी तो धर्मेंद्र ने कहा कि मैं कभी अच्छा डांसर नहीं रहा, मेरे परिवार में बॉबी ही सिर्फ अच्छा डांसर है, सन्नी भी कुछ खास नहीं।
धर्मेंद्र की इन बातों ने आपके दिल को छू तो लिया ही होगा, लेकिन ऐसे में अगर एक बार अगर हम बॉलीवुड में पांच हीरो तलाशने निकलें जिनके अंदर धर्मेंद्र का अक्स दिखाई देता है तो इन पांचों का नाम जरूर जहन में आयेगा। तो देखतें हैं ऐसा क्यों?


Click it and Unblock the Notifications











