मुनमुन सेन की अश्लील हरकत पर क्या दीपिका मीडिया को ही कोसेंगी?
अभी कुछ ही महीनों पहले की तो बात है जब एक जाने माने न्यूजपेपर द्वारा दीपिका पादुकोण की क्लीवेज पर छापी गयी न्यूज पर दीपिका ने काफी बड़ा हंगामा किया था और कहा था कि इस तरह की कॉंट्रोवर्शियल खबरों को मीडिया जानबूझकर पब्लिश करती है। दीपिका ने ये भी कहा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी होने के नाते हम लोग सिर से पैर तक ढंके कपड़े तो पहन नहीं सकते।
दीपिका ने ये भी कहा था कि कैमरा पर्सन जानबूझकर कहीं से भी तस्वीर लेते हैं और इस तरह की बेकार की खबरें बनाते हैं। लेकिन अब अगर हाल ही की बात लें तो बॉलीवुड की अदाकारा मुनमुन सेन जो कि टीएमपीसी की सदस्य हैं ने दिल्ली में एक पार्टी के दौरान कुछ ऐसे कपड़े पहने कि कैमरा भला उनकी तरफ ना जाता तो कहां जाता।
जब सारी नज़रें एक ही तरफ टिकी हों तो कैमरापर्सन को भी तो कैमरे में सबकी नज़रों के निशाने को कैद करना ही पड़ेगा। अब इस पार्टी के दौरान मुनमुन सेन जो कि सुचित्रा सेन की बेटी हैं इस तरह के कपड़े पहनकर आने की भला क्या मजबूरी थी। वो एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं साथ ही अब तो संसद की सदस्य भी हैं। ऐसे में उनका ये रुप देख भला कौन खबर नहीं बनाएगा। और तो और ये देखकर तो यही लग रहा है कि शायद मुनमुन सेन को भी सुर्खियों में आने का मन था इसीलिये ऐसा रुप धारण किया।
दीपिका की क्लीवेज ने अगर इतना हंगामा बरपा तो अब मुनमुन सेन की इस तस्वीर के बाद वो क्या कहेंगे। क्या अभी भी मीडिया ही जानबूझकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पीछे पड़े हैं और किसी स्पेशल एंगल से ही तस्वीरें ले रहे हैं ताकि उन्हें गॉसिप मिल सके।
खैर आपको ये भी बता दें कि खबर ये भी है कि ये तस्वीर गलत है और किसी ने जानबूझकर असली तस्वीर के साथ छेड़खानी करके मुनमुन सेन की शक्ल जोड़ दी है। असली तस्वीर कुछ यूं है।
लेकिन अब ये भी सवाल उठता है कि आखिर मुनमुन सेन के साथ ही ऐसा क्यों हुआ। जाहिर है कि उनका पिछला रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं है और कहीं ना कही यही वजह है कि उन्हें इस तरह से सुर्खियों में डाला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications













