दीपिका और बिग बी ने रखा एक दूसरे का मजेदार NICK नेम..जानिए क्या..
दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के बीच फिल्म 'पीकू' के दौरान एक प्यारा रिश्ता बन गया है। जी हां, दोनों शूटिंग के बीच भी एक दूसरे को पिता-बेटी की तरह ही मानते हैं। इतना ही नहीं, बिग बी और दीपिका ने एक दूसरे का मजेदार निक नेम भी रखा है, जो कहकर दोनों सेट पर एक दूसरे को बुलाते हैं।
सूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' में अमिताभ और दीपिका पिता- बेटी का किरदार निभा रहे हैं। लिहाजा, फिल्म की तरह दीपिका सेट पर भी अमिताभ को 'बाबा' कहकर ही बुलाती हैं। वहीं, सिर्फ ही नहीं, बल्कि दीपिका की देखा देखी इरफान खान और क्रू अन्य सदस्य भी बिग बी को 'बाबा' ही बुलाते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, दीपिका द्वारा बाबा बुलाया जाना बिग बी को काफी पसंद है।
पढ़ें- पीकू के सेट पर दीपिका का player लुक
अब दीपिका अपने पिता बने बिग बी को इतना प्यार देती हैं तो बिग बी कैसे पीछे रहते। उन्होंने भी पिता की तरह दीपिका का एक निक नेम रख दिया, दीपिकू। वैसे यह निक नेम सिर्फ बिग बी के लिए ही है। कोई और दीपिका को इस नाम से नहीं बुला सकता।
फिल्म की लेखक जूही चतर्वेदी बताती हैं कि सेट पर और सेट के बाहर अमिताभ और दीपिका जिस तरह से एक दूसके के साथ जिस तरह बात करते हैं या रहते हैं, उससे साफ पता चलता है कि दोनों साथ में कितने कंफर्टेबल हैं। आपको बता दें, फिल्म पीकू की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में हुई हैं। यह इस साल 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications














