Hit or Flop सलमान की सजा के बाद अब क्या होगा बजरंगी भाईजान का हाल
सलमान खान के हिट एंड रन केस के फाइनल जजमेंट के दिन उन्हें कोर्ट की तरफ से 5 साल की जेल की सजा सुनाई गयी। हालांकि कुछ ही घंटों में सलमान को बले मिल गयी और वो हो आ गये अपने घर। कुछ साल पहले संजय दत्त को भी उनके आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई थी और वो अभी तक जेल में हैं।
हालांकि दोनों ही एक्टरों का हाल अलग अलग है लेकिन एक समानता है कि जब संजय दत्त जेल गये उस वक्त उनकी पुलिसगीरी रिलीज होने वाली थी और जब सलमान खान को जेल की सजा मिली तो उनकी बजरंगी भाईजान रिलीज होने वाली है।
संजय दत्त के जेल जाने से उनकी फिल्म पुलिसगीरी का बुरा हाल हुआ बुरी तरह से फिल्म पिट गयी। सलमान खान के जेल नहीं जाने से अब उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म का पुलिसगीरी जैसा तो हाल नहीं होगा, लेकिन सलमान को इतनी जल्दी बेल मिल जाने से लोगों की जो नाराजगी है उसे देखकर यह लग रहा है कि कहीं सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान को बॉक्स ऑफिस पर जनता की नाराजगी ना झेलनी प़ड़े।
खैर बजरंगी का जो होगा सो होगा लेकिन भाईजान के फैंस के चलते तो फिल्म का हिट होना काफी हद तक कंफर्म है।


Click it and Unblock the Notifications












