CLEAR: सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हैं दीपिका!
[बॉलीवुड न्यूज] करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' पहले हीरो को लेकर अटकी थी, अब बात एक्ट्रेस पर आकर रूकी है। एक के बाद एक कई हिरोइनों से न सुनने के बाद 'शुद्धि' के लिए एक बार फिर एक्ट्रेस की तलाश जारी है। बहरहाल, यह तो फाइनल है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ दीपिका नहीं दिखने वाली है।
जी हां, दीपिका पादुकोण ने सारी अफवाहों पर ताला लगाते हुए मीडिया के सामने कहा कि उन्होंने शुद्धि न कभी साइन की थी, न की है। बता दें, सलमान के चाहने वाले काफी समय से दीपिका और सलमान को साथ देखना चाह रहे हैं। लिहाजा, अफवाहों का बढ़ना यहीं से शुरू हुआ।
OMg! दीपिका पादुकोण ने इन 8 फिल्मों को किया NOoo
बताया जा रहा था कि दीपिका ने सलमान के साथ दो फिल्में साइन की हैं। पहली करण जौहर की 'शुद्धि', जबकि दूसरी फिल्म अली अब्बास जफर की 'सुल्तान'। वहीं, जब फिल्मफेयर एवार्ड्स में सल्लू- दीपिका ने साथ स्टेज शेयर किया और डांस किया तो लोगों का विश्वास और पक्का हो गया। बता दें, दीपिका इन दोनों में से किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
दीपिका ने पीकू की पार्टी के दौरान कहा कि, उन्होंने सलमान के साथ न ही शुद्धि साइन की है, न ही सुल्तान। दीपिका ने बताया कि वे फिलहाल सिर्फ बाजीराव मस्तानी और तमाशा में काम कर रही हैं।
दीपिका ने बताया, कौन है बेहतर..रणवीर या रणबीर!
हम्मम,, अब जबकि यह साफ है कि दीपिका सलमान के साथ फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। उनके फैंस थोड़े निराश तो जरूर होंगे। बता दें, शुद्धि में अब जैकलीन फर्नांडीस को साइन करने की बात हो रही है। वहीं, सुल्तान के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














