'मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी' में जाह्नवी कपूर - अर्जुन कपूर आएंगे नजर? खुद अली अब्बास ने दिया जवाब

साल 1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया इन दिनों सीक्वल के चलते चर्चा में हैं। इस बार मिस्टर इंडिया का नाम होगा मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर। फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी, फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी और इस का कॉन्सेप्ट क्या होगा? इस तरह के ढेरों सवाल फिल्म को लेकर फैंस के मन में हैं।

मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी की स्टारकास्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। इस बीच फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने खुद ही इससे जुड़े सवाल का जवाब दिया। जिसके बाद थोड़ा थोड़ा तो फिल्म की स्टारकास्ट का अंदाजा लगाया ही जा सकता है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अली अब्बास जफर ने कहा कि अगर मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर होंगी तो इसे देख बोनी कपूर खासा खुश होंगे।

इसके बाद जब मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी के लीड एक्टर को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभाते दिख सकते हैं? इस पर जवाब देते हुए अली ने कहा कि अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट फाईनल नहीं हुई है।

मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी को लेकर अली अब्बास ने बताया कि इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर और जी के बीच सहयोग होगा। हम लोग इंडिया के साथ साथ विदेश में भी इसकी शटिंग करेंगे। ये एक sci-fi फिल्म होगी जिसका बिग बजट और हाई प्रोडक्शन वेल्यूज के साथ तैयार किया जाएगा। हम लोग इस बार एक एक किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से दर्शाने वाले हैं। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के साथ बनाया जाएगा। साथ ही ये अनिल कपूर वाली मिस्टर इंडिया से एकदम अलग होगी।

जाह्नवी कपूर को कहा जाता श्रीदेवी की कार्बन कॉपी

जाह्नवी कपूर को कहा जाता श्रीदेवी की कार्बन कॉपी

बहुत लोगों का कहना है कि इस फिल्म में अगर जाह्नवी कपूर को लिया जाता है तो वह इस फिल्म में सबसे ज्यादा जचेंगी। क्योंकि श्रीदेवी की झलक उनसे मिलती हैं और वह इस फिल्म में सबसे ज्यादा सही बैठेंगी। खैर ये सब तो स्टारकास्ट का ऐलान होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

अली अब्बास तांडव में हैं बिजी

अली अब्बास तांडव में हैं बिजी

इन दिनों अली अब्बास जफर अपने ओटीटी डेब्यू तांडव को लेकर बिजी हैं। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर समेत शानदार स्टारकास्ट के साथ राजनीति के ईर्द-गिर्द बनी ये फिल्म काफी चर्चा में हैं। फिल्म के दोनों ही ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है।

 मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर हुए खफा

मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर हुए खफा

पिछले साल जब मिस्टर इंडिया के सीक्वल का ऐलान हुआ तो मिस्टर इंडिया को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक शेखर कपूर ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। शेखर कपूर ने कहा था कि एक फिल्म को क्रिएट करने में क्या निर्देशक की भूमिका नहीं होती। कहानी या किरदारों का इस्तेमाल बिना फ़िल्म के ओरिजिनल क्रिएटर्स की अनुमति के नहीं कर सकते।

मिस्टर इंडिया 1987

मिस्टर इंडिया 1987

मिस्टर इंडिया कई मायनों में खास फिल्म रही थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी तो चर्चित हुई ही साथ ही इस फिल्म की कहानी भी। दरअसल सलीम जावेद की जोड़ी में लिखी गई ये आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद सलीम जावेद अलग हो गए और फिर कभी भी दोनों ने साथ में काम नहीं किया।

अनिल कपूर को नहीं अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर को नहीं अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी मिस्टर इंडिया

बताया जाता है कि अनिल कपूर से पहले मिस्टर इंडिया 2 अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी। दरअसल सलीम खान मिस्टर इंडिया में अमिताभ बच्चन को कास्ट करवाना चाहते थे। क्योंकि मिस्टर इंडिया में गायब होने वाली कहानी थी जिसमें आवाज का बहुत महत्व था। लेकिन फिल्म का आइडिया सुनते ही बच्चन साहब ने इस फिल्म को लेकर से मना कर दिया और फिर अनिल कपूर को ही ये फिल्म मिली।

रोडीज फेम राजीव को Hug करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, इंटरनेट पर वायरल हुईं Photos

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X