रोडीज फेम राजीव को Hug करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, इंटरनेट पर वायरल हुईं Photos
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। सुशांत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों और एनसीबी की पूछताछ के चलते रिया चक्रवर्ती हैडलाइंस में बनी रही। एक बार फिर रिया चक्रवर्ती लेटेस्ट फोटो के चलते छाई हुई हैं। दरअसल रिया चक्रवर्ती की कुछ फोटो रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ देखने को मिली, इन फोटोज ने फिलहाल हलचल मचा दी है। राजीव ने खुद इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया।
दरअसल राजीव फैमिली और दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। इस दौरान उनके साथ रिया चक्रव्रर्ती भी नजर आईं। रिया चक्रवर्ती को हग करते हुए राजीव ने खुद ही तस्वीरों को पोस्ट किया। इस फोटो पर राजीव ने लिखा, माय गर्ल। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये फोटोज तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि राजीव ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया जिसके चलते फैंस की प्रतिक्रिया इस पोस्ट पर देखने को नहीं मिली। बता दें लंबे समय से रिया चक्रवर्ती एकदम गायब थीं। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उनकी बेटी मानसिक रूप से इस केस के बाद काफी परेशान हुई हैं।
रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत के बाद किसी भी तरह की पार्टी, मिटिंग आदि से एकदम दूर थीं। वह लंबे समय बाद नॉर्मल लाइफ में लौटती नजर आईं। हाल में ही रिया चक्रवर्ती को उनके भाई शौविक के साथ मुंबई में ही फ्लैट खोजते स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि रिया व उनका परिवार नया घर खोज रहे हैं।

कोर्ट ने की सुशांत की तारीफ
हाल में ही सुशांत की बहनों की याचिका पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि सुशांत अच्छे इंसान थे। कोर्ट ने कहा कि एक्टर बहुत ही मासूम थे। हालांकि इस याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसी एफआईआर को रद्द करवाने के लिए बहनों ने कोर्ट से अपील की है।

रिया चक्रवर्ती के लिए बहुत बुरा रहा साल 2020
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कसूरवार ठहराते हुए कुछ लोगों ने रिया को काफी ट्रोल किया तो कुछ ने जान से मारने की धमकियां तक दी। वहीं सुशांत के परिवार ने भी रिया पर गंभीर आरोप लगाए। लेकिन रिया व उनका परिवार इन सभी आरोपों को गलत बताया आया है। वहीं एक इंटरव्यू में रिया ने सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें प्यार करने की सजा मिल रही है।

रिया ने एक महीना जेल में बिताया
सुशांत केस की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया जिसकी जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था, जहां उन्होंने 1 महीने तक जेल में बिताए थे। रिया के अलावा उनका भाई शौविक को भी हिरासत में लिया गया था।

परिवार ने क्या कहा था
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने इस केस में मुख्य आरोपी रिया को बनाया था। सुशांत के पिता केके सिंह ने एफआईआर में रिया पर पैसे गबन करने व आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे संगीन आरोप लगाए थे।

2021 में पर्दे पर वापसी करती रिया चक्रवर्ती
साल 2021 में रिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। अमिताभ बच्चन अभिनीत व रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म चेहरे का वह भी हिस्सा है। रिया के अलावा इमरान हाशमी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। हाल में ही रूमी जाफरी ने रिया चक्रवर्ती से मुलाकात की थी।
फैन ने बनाया 'पठान' शाहरुख खान का स्कैच, गौरी, सुहाना और अबराम सभी आए नजर- कंप्लीट फैमिली फोटो


Click it and Unblock the Notifications











