फैन ने बनाया 'पठान' शाहरुख खान का स्कैच, गौरी, सुहाना और अबराम सभी आए नजर- कंप्लीट फैमिली फोटो
सोशल मीडिया हैडलाइन में एक तस्वीर खासा छाई हुई है। ये तस्वीर दरअसल एक स्कैच है जोकि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का है। एक फैन ने अपने पसंदीदा स्टार शाहरुख खान के लिए फैमिली फोटो बनाया जिसमें शाहरुख खान के अलावा, गौरी खान, पिता तेज मोहम्मद, मां, बेटी सुहाना खान, दोनों बेटे अबराम और आर्यन व बहन शहनाज खान नजर आ रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान का पूरा परिवार नजर आ रहा है।
शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा इस फोटो फोटो को शेयर किया गया है। शाहरुख खान, उनके पिता और दोनों बेटे एक जैसे कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं अबराम पिता शाहरुख के साथ फोटो के एकदम सेंटर में हैं। वहीं सुहाना बाईं ओर तो सलवार कमीज में बहन शहनाज दिख रही हैं। शाहरुख खान की मां को ब्लैक साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में दिखाया गया है। वहीं सुहाना खान पति के बगल में नजर आ रही हैं।
बता दें शाहरुख खान कई बार अपने परिवार के बारे में बता चुके हैं। वह दिल्ली में पले बड़े और फिर जामिया में एडमिशन लिया लेकिन एक्टिंग के सपने के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई चले गए। शाहरुख खान महज 15 साल के थे जब उनके पिता का कैंसर के चलते देहांत हो गया। वहीं 26 साल की उम्र में शाहरुख खान ने मां को भी खो दिया था।

मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं
शाहरुख खान ने बताया था कि वह माता पिता के निधन के चलते काफी निराश हो गए थे। वह बहुत मुश्किल से इस दर्द से उभरे थे। उन्होंने बताया था कि पैरेंट्स के कैंसर बीमारी का पता चलने के करीब ढाई महीने के भीतर वह गुजर गए। वह कहते हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।

फिल्मों में काम करना सौभाग्य
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि माता पिता को खो देने के बाद मैंने अकेलेपन, उदासी और तनाव के दर्द को महसूस किया था।लेकिन मुझे फिल्मों में सौभाग्यशाली ब्रेक मिला। मेरे लिए, अभिनय काम नहीं है बल्कि मेरी भावनाओं को बयां करने का एक माध्यम बन गया।

आखिरी फिल्म
शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए। कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ इस तिगड़ी फिल्म ने फैंस को निराश किया। इसके बाद शाहरुख खान ने करीब दो साल से ज्यादा का समय अगली फिल्म को साइन करने में लगा दिए।

शाहरुख खान बनेंगे पठान
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान है जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ उनकी तालमेल फिर से देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान का कैमियो भी फैंस को देखने को मिलेगा। कुछ समय पहले ही लंबे बालों के साथ शाहरुख खान का पठान लुक फैंस को देखने को मिला था।

फिर से दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ओम शांति ओम से ही डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों चैन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में भी नजर आए। रिकॉर्ड है कि दोनों जिस फिल्म में भी नजर आते हैं वह सुपरहिट ही साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











