राम जेठमलानी की बॉयोपिक में होंगे अक्षय कुमार? कुणाल खेमू ने दिया जवाब

कुछ वक्त पहले खबरों में था कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू बतौर प्रोड्यूसर जाने माने वकील रह चुके राम जेठमलानी की बॉयोपिक बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। अफवाह थी कि फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे बहरहाल, अब कुणाल खेमू ने इन अफवाहों पर जवाब दिया है। बता दें, फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन के दौरान कुणाल खेमू ने मीडिया से खुलकर बातें की।

राम जेठमलानी की बॉयोपिक पर बात करते हुए कुणाल ने बताया, "हमने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत ही इस फिल्म के लिए की थी। मैंने जब राम जेठमलानी के बारे में पढ़ा, उनके केस, उनके इंटरव्यूज पर गौर किया, तो मुझे उनकी जिंदगी में बेहद दिलचस्पी जगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे।"

Ram Jethmalani

फिल्म में अक्षय कुमार के होने की अफवाह पर कुणाल ने हंसते हुए कहा- ऐसी अफवाह है तो अच्छी बात है, लेकिन हमने फिलहाल किसी भी स्टार को अप्रोच नहीं किया है। चार- पांच नाम ऊपर आए हैं, लेकिन किसी को भी लॉक नहीं किया गया है। एक बार ड्राफ्ट पूरा खत्म हो जाए, हम उसे पढ़ लें.. उसके बाद ही किसी को अप्रोच किया जाएगा। यह भी देखना जरूरी है कि हम उनके किस उम्र को ज्यादा दिखाना चाहते हैं।

राम जेठमलानी पर बात करते हुए कुणाल ने कहा, वो अपने इंडस्ट्री के सलमान खान या अमिताभ बच्चन ही थे। स्क्रिप्टिंग के दौरान हमने कई दूसरे वकीलों से भी बात की और सबने अलग अलग अनुभव सामने रखे हैं, जो कि काफी दिलचस्प है।

खैर, कुणाल खेमू ने फिलहाल इस बात से सीधे इंकार किया है कि फिल्म में अक्षय कुमार हैं। देखने वाली बात यह भी है कि फिलहाल अक्षय के पास भी बैक टू बैक फिल्में हैं, जो 2021 तक रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में इस बॉयोपिक के लिए अक्षय अप्रोच किया जाएगा या नहीं.. और अक्षय समय दे पाएंगे या नहीं, देखना दिलचस्प होगा।

फिलहाल इन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

अक्षय कुमार की "सूर्यवंशी" में इस बड़े स्टार की एंट्री- शुरु कर दी फिल्म की शूटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X