अक्षय कुमार की "सूर्यवंशी" में इस बड़े स्टार की एंट्री- शुरु कर दी फिल्म की शूटिंग
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। जाहिर है फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बेसब्री है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, कैटरीना के अलावा फिल्म में जैकी श्राफ भी शामिल हो चुके हैं। जैकी ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु की है। फिल्म में वो अहम किरदार निभा रहे हैं।
सूर्यवंशी में गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे। सिंघम सीरिज और सिंबा के बाद इस फिल्म के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

अक्षय कुमार फिल्म में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का किरदार निभा रहे हैं, जो आतंकवाद से निपटते दिखेंगे। फिल्म के क्लाईमैक्स सीन की भी बहुत चर्चा है, जहां सिंघम (अजय देवगन) और सिंबा (रणवीर सिंह) भी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। यह काफी धमाकेदार होने वाला है।
अजय देवगन की "तान्हाजी" का बॉक्स ऑफिस तहलका- 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री


Click it and Unblock the Notifications











