..................... अजय देवगन की तान्हाजी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Ajay Devgn's Tanhaji worldwide box office collection - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की "तान्हाजी" का बॉक्स ऑफिस तहलका- 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने जहां भारत में 228 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। तीन हफ्तों के बाद फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। बीच में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज के बावजूद तान्हाजी अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है।

भारत में फिल्म ने कुल 270.17 करोड़ (gross) का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ओवरसीज में लगभग 32 करोड़ की कमाई की है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 302.17 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Tanhaji

तान्हाजी वर्ल्डवाइड अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है। अजय देवगन की टोटल धमाल ने जहां वर्ल्डवाइड 223.36 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं गोलमाल अगेन ने 310.67 करोड़ की कमाई की थी। उम्मीद कर सकते हैं कि तान्हाजी अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-

सुपरहिट '"तान्हाजी" के बाद, अजय देवगन ने अगली फिल्म का पोस्टर किया जारी- "मैदान"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X