सुपरहिट '"तान्हाजी" के बाद, अजय देवगन ने अगली फिल्म का पोस्टर किया जारी- "मैदान"
फिल्म तान्हाजी के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' का नया पोस्टर शेयर किया है। यह एक स्पोर्ट्स- ड्रामा फिल्म है, जो सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। जबकि फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'मैदान' 27 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। जल्द ही फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण काल (The Golden Era of Indian Football) दिखाया जाएगा। सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया। इस फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म पूरी तरह से बॉयोपिक नहीं होगी। बल्कि एक कोच और उसकी टीम के संबंधों की दिखाएगी।

साल 2020 में अजय देवगन बैक टू बैक शानदार फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं। जहां तान्हाजी अब तक 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। वहीं, इस साल अजय की और चार फिल्में लाइन में हैं।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











