..................... Why, Vidya Balan-Siddharth Kapoor's Marriage is low Profile | आखिर लोप्रोफाइल क्यों रही विद्या-सिद्धार्थ की शादी - Hindi Filmibeat

आखिर लोप्रोफाइल क्यों रही विद्या-सिद्धार्थ की शादी?

16 अक्टूबर को करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी हुई जो देश की बड़ी हाई-प्रोफाइल शादी थी। जिसमे बॉलीवुड से राजनीति जगत की हर जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी लेकिन वहीं विद्या-सिद्धार्थ की शादी बड़ी लो प्रोफाइल रही इसके पीछे लोगों ने ट्विटर पर बड़े अजीब-अजीब कमेंट लिखे हैं। रितेश श्रीवास्तव ने ट्विटर पर लिखा है कि अब भई कोई तीन-तीन बार शादी करेगा तो क्या बार-बार पैसा खर्च करेगा और बार-बार शादी करने वाले के यहां तो कोई जाना भी पसंद नहीं करता है इसलिए विद्या-सिद्धार्थ की शादी लो प्रोफाइल रही और कब और कैसे खत्म हुई पता ही नहीं चला।

आपको बता दें कि लोग यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विद्या बिजनेसमैन सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं जिनके साथ सिद्धार्थ ने प्रेमविवाह किया था लेकिन जल्द ही दोनों में तलाक हो गया। उसके बाद सिद्धार्थ की जिंदगी में एक टीवी निर्माता आयीं लेकिन शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ का उनसे भी तलाक भी हो गया। इसलिए अब सिद्धार्थ, विद्या से शादी करने के बाद तीसरी बार दुल्हा बने हैं।

मालूम हो कि शुक्रवार सुबह बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने करोड़पति बिजनेस मैन सिद्धार्थ राय कपूर संग सात फेर ले लिए। विद्या-सिद्धार्थ ने आज शुक्रवार सुबह 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी की, शादी में दोनों के करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन आज चेन्नई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।MUST WATCH

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X