सिद्धार्थ से शादी लेकिन SRK की पत्नी हैं विद्या
हैरानी हुई ना...लेकिन यही सच्चाई है कि विद्या बालन ने भले ही आज बिजनेस मैन सिद्धार्थ कपूर संग सात फेरे लिए हैं लेकिन बीवी वो SRK की बनी हैं। अरे आप क्या सोचने लगे, आप कुछ गलत सोचे इससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि बात क्या है। दरअसल सिद्धार्थ कपूर का पूरा नाम सिद्धार्थ राय कपूर है जिनका शार्ट नेम है SRK इसलिए हम कह रहे हैं कि सिद्धार्थ से शादी लेकिन SRK की पत्नी हैं विद्या बालन।
दरअसल बॉलीवुड में SRK तो शाहरूख खान को कहते हैं और शाहरूख खान कई मौको पर विद्या बालन से मजाक-मजाक में शादी करने की बात कह चुके हैं खुद विद्या ने द डर्टी पिक्चर हिट होने के बाद कहा था कि वो बॉलीवुड की चौथी खान है और उन्हें फिल्म हिट कराने के लिए किसी खान की जरूरत नहीं।
खैर आपको बता दें कि बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने आज बिजनेस मैन सिद्धार्थ राय कपूर से शादी कर ली। विद्या-सिद्धार्थ ने आज सुबह 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी की, पहले खबर थी कि यह शादी आज सुबह बड़े धूम-धाम से होगी लेकिन शायद किसी खास मूहुर्त के लिए प्रोग्राम में हेर-फेर किया गया। इस शादी की खबर मीडिया कर्मियों को भी नहीं दी गयी थी। शादी में दोनों के करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन कल यानी शनिवार को चेन्नई में होगा।
गौरतलब है कि विद्या-सिद्धार्थ पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे थे। पिछले काफी समय से अपने रिश्तों पर चुप रहने वालों ने अभी तक शादी के लिए भी मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा। पहली बार मंगलवार को दोनों मीडिया के सामने आये। उस दिन संगीत का फंक्शन था। जिसमें विद्या-सिद्धार्थ के परिवार वाले और मित्र ही शामिल हुए थे। यही हाल मेंहदी की रस्म का भी था, जिसमें बॉलीवुड दिवा रेखा को छोड़कर कोई और शामिल नहीं हुआ। विद्या, सिद्धार्थ की लाइफ में तीसरी महिला है इसलिए आज शादी के बाद विद्या, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी बन गयीं। जबकि विद्या की यह पहली शादी है और उनका नाम सिद्धार्थ को छोड़कर किसी और के साथ नहीं जुड़ा है।

Click it and Unblock the Notifications












