फ्लॉप सोनम साल 2013 में सबसे बिजी, वाह भाई वाह..
हजम नहीं हुआ ना.. हमें भी नही हुआ था लेकिन यही सच है कि बॉलीवुड के नायाब हीरो अनिलकपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर इस साल खासी व्यस्त हैं, उनकी मशरूफियत का आलम यह है कि मैडम को इस साल सांस लेने की भी फुरसत नहीं है। इस साल सोनम कपूर की चार फिल्में प्रदर्शित होंगी। चारों ही नामी-गिरामी बैनरों की फिल्में हैं। इन फिल्में के नाम हैं मिका', 'रांझना', 'खूबसूरत' ।
चौथी फिल्म यशराज के साथ है जिसका नाम अभी तय नहीं है। सोनम इन दिनों रांझना' में व्यस्त हैं जिसमें उनके कोस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष हैं। अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि वो व्यस्तता के कारण काफी थकान महसूस करती हैं।
आपको बता दें कि साल 2007 में फिव्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने अब तक कई फिल्मों में बड़े बैनरों के साथ काम किया लेकिन अभी तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी।


Click it and Unblock the Notifications
