आलोचक फिट तो सोनम हिट- देखें तस्वीरें

एक कहावत है - 'निंदक नियरे राखिये आंगन कुटी छवाय, बिन साबुन पानी बिना निर्मिल करे सुभाय।' यानी कि अपनी आलोचना करने वालों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए। अपने निंदकों को अपने घर में शरण दीजिये और उसकी आलोचना को ध्यानपूर्वक सुनिये क्योंकि वो आपको बिना साबुन और पानी के निर्मल कर देगा। हमारे बॉलीवुड में इस कहावत को शायद ही कोई मानता हो लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जो इस कहावत को अपनी ज़िंदगी में बहुत मानती हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हमारी बिंदास एक्ट्रेस सोनम कपूर हैं।

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "सच कहूं तो मेरी फिल्मों ने अभी तक अच्छा बिजनेस नहीं किया है लेकिन मैं इंडस्ट्री में हूं सिर्फ अपने आलोचकों की वजह से। वो हमेशा मुझे पसंद करते हैं।" सोनम ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्ममेकरों को हमेशा आलोचकों की जरुरत होती है और आलोचकों को फिल्ममेकर्स की।

सोनम ने कहा "मुझे लगता है कि हम दोनों को एक दूसरे की जरुरत है। हर दिन के अंत में आपको एक रेफरी चाहिए होता है। हमें एक ऐसा इंसान चाहिए जो कि समझदारी से चीजों को देखे और उनकी आलोचना करे। आपको आलोचक चाहिए ताकि आप अपने कामों को ठीक से रिव्यू कर सकें और उसे और बेहतर बनाने के लिए सोच सकें।" सोनम कपूर हमेशा से ही बॉलीवुड में किसी भी एक्टर ऐक्ट्रेस पर अपने बेबाक कमेंट्स देने को लेकर चर्चा में बनी रही हैं। शायद इसीलिए बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री ना होने के बावजूद सोनम हमेशा सुर्खियों में रहीं। इस वक्त सोनम अपनी आने वाली फिल्मों रांझना और भाग मिल्का भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं। आइये दिखाते हैं आपको सोनम कपूर की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X