आखिर संजय को बाप बनाने में क्यों जुटे हैं सल्लू मियां!
गौरतलब है कि सलमान खान ने फिल्म बॉडीगार्ड के लिए अपने पिता वाला रोल संजू बाबा को ऑफर किया था जिसके लिए संजू तैयार नहीं हुए थे, लेकिन पहले सल्लू की बात उन्हें मजाक लगी थी लेकिन बाद में जब सलमान ने उन्हें जताया कि वो सीरियस हैं तो संजू एकदम से भड़क उठे। उन्होंने सीधे तौर पर मना कर दिया औऱ सलमान को खरी-खोटी सुनायी अलग। संजू ने कहा कि मैं इतना तो बूढ़ा नहीं हो गया कि वो सलमान के पिता का रोल करें।
लेकिन सलमान को पूरी उम्मीद है कि वो संजू को मना लेगें। खबर आ रही है कि बॉडीगार्ड सलमान के लिए जिस तरह के बाप की जरूरत सल्लू को है वो सारी खूबियां संजय में हैं, ये रोल थोड़ा चटपटा और थोड़ा एक्शन भरा है जिसपर संजय बिल्कुल फिट बैठते हैं इसलिए सलमान, संजय के पीछे पड़े हुए हैं। क्योंकि वो जानते हैं कि संजय भी उन्हीं की तरह है और दिल से सोचते हैं, इसलिए वो उन्हें मना लेगें। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की ये जिद क्या रंग लाती है?
;

Click it and Unblock the Notifications












