बड़े भाई संजू बाबा की बात मान सल्लू करेगें शाहरूख से दोस्ती!

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती जग जाहिर है। सलमान खान, संजय दत्त को अपना बड़ा भाई कहते हैं, ये दोस्ती का ही नतीजा है कि दोनों सितारे बिग बास में साथ-साथ होस्ट बनकर आ रहे हैं।

हाल ही में संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त की बर्थ डे पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के काफी सितारों ने शिरकत की थी लेकिन शाहरूख खान को चाहकर भी संजय इस पार्टी के लिए आमंत्रित नहीं कर पाये क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनका पार्टी में सलमान -शाहरूख का आमना-सामना हो और उनकी पार्टी का कबाड़ा हो जाये लेकिन संजय को ये बात काफी खल रही थी इसलिए उन्होंने दो दिन बाद एक नयी पार्टी आयोजित करके शाहरूख को आमंत्रित किया।

लेकिन खबर आ रही है कि संजय को अच्छा नहीं लगता है कि उनके दो पसंदीदा कलाकार जो कभी दो बदन एक जान हुआ करते थे आज एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं। उनकी चाहत है कि किंग खान और सल्लू दोनों एक हो जाये।

इसके लिए उन्होंने कोशिश भी करनी शुरू कर दी है, दोनों ही सितारों के सामने संजय एक-दूसरे की तारीफ किसी ना किसी बहाने कर ही डालते है। दोनों ही सितारों की खासियत है कि वो एक-दूसरे की टांग खिंचाई तो बहुत करते हैं लेकिन संजू के सामने चुप रहते हैं। इसी का फायदा संजू उठा रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि संजू की ये कोशिश कितनी कारगर होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X