सलमान खान की पैंट ढीली थी : शाहरूख खान
रविवार को इस समारोह का प्रसारण टीवी चैनलों पर किया गया जहां इस बात की पोल खुल गयी कि शाहरूख ने जमकर सलमान का मजाक उड़ाया वो भी उनके पूरे परिवार के सामने। हुआ यूं कि किंग खान स्टेज पर मिमिक्री करने उतरे, उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग के गाने दबंग..दबंग वाले गाने के स्टेप की नकल की। उन्होंने बेल्ट में हाथ डालकर वैसे ही कमर मटकाये जिस तरह सलमान खान ने पर्दे पर मटकाये थे।
शाहरूख ने कहा कि सलमान खान ने इस डांस स्टेप को इसलिए किया था क्योंकि उसकी पैंट उनके डिजायनर ने ढ़ीली सील दी थी। और सलमान के भाई अरबाज खान को ..लो बजट.. फिल्म बनानी थी इसलिए वो दोबारा कास्ट्यूम पर पैसा नहीं खर्च कर सकते थे, इसलिए सलमान ने ये नायाब तरीका निकाला अपनी ढ़ीली पैंट को सही करने का।
उनका डांस स्टेप भी बन गया और उनके दर्जी के पैसे भी बच गये. और जनता ठहरी मासूम जिसे लगा कि सलमान खान एक नया स्टेप लेकर उनके बीच में आये हैं। फिलहाल शाहरूख की इस गुस्ताखी पर जहां लोग हंस रहे थे वहीं सलमान का परिवार उन्हें घूर रहा था। देखना दिलचस्प होगा शाहरूख के इस वार का सलमान क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
