आजाद के बर्थडे पार्टी में क्यों आयी आमिर की पहली बीवी?
बॉलीवुड के हीरो लोगो के दिलों की जान होते हैं इसलिए वो उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं और फिर जब बात मिस्टर परफेक्निशट आमिर खान की हो तो क्या कहने। आमिर की पर्सनल लाइफ की हर एक हलचल के बारे में बेताब लोग इस बार आमिर से कुछ बेहद ही निजी सवाल कर गये जिनका जवाब देना शायद आमिर के लिए काफी मुश्किल भरा होता लेकिन आमिर तो ठहरे आमिर जिन्हें रीयल लाईफ में भी गुस्सा कम आता है ने बड़ी ही बेबाकी और सरलता से सारी बातों का जवाब दिया।
सवाल था कि क्या आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त से उनका अलगाव उनकी मौजूदा पत्नी किरण रॉव की वजह से हुआ? क्या इसकी वजह एक्स्ट्रा मैरटल अफेयर है? तो आमिर खान ने कहा कि रीना और उन्होंने 16 साल साथ बिताये हैं। हमारे दो बच्चे हैं, हमने बड़ी-सोच समझ के साथ अलग होने का फैसला किया था।
रीना से अलग होने के करीब 3 साल के बाद मैं किरण से मिला. हममें दोस्ती हुई और हमें लगा कि यह दोस्ती आगे बढ़ सकती है तो हमने शादी की। रीना मेरे दिल के काफी करीब है, हमने एक बड़ा पीरयड साथ बिताया है, वो पहले की ही तरह मेरे घर आती है, मेरी अम्मी से मिलती है। यही नहीं वो किरण और आजाद के भी काफी करीब है।
आमिर खान ने यह बातें स्टार प्लस के स्टार परिवार के कार्यक्रम में कहीं जहां वो अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के लिए आये थे।शायद आमिर की बात में वजन है तभी तो उनके और किरण के बेटे आजाद के पहले जन्मदिन के समारोह में आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अगर वाकई में दोनों के बीच में अभी दोस्ती है तो यह काफी बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications












