तस्वीरों में- आजाद के जन्मदिन पर पहली पत्नी रीना भी!
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खान का 1 दिसंबर 2012 को पहला जन्मिदिन था। पिछले साल 1 दिसंबर को किराय की गोद के जरिये आमिर खान और किरण राव माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम आजाद रखा। अपने बेटे के पहले जन्मिदन पर आमिर खान काफी भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि वो अपनी व्यस्तता के चलेत अपने बेटे को वक्त नहीं दे पाते हैं।
आमिर खान ने जब अपने बेटे का नाम रखा था तब उन्होंने फेसबुक पर लिखा "दोस्तों, मैं आप सभी के साथ ये शेयर करना चाहता हूं कि मैंने बहुत सोच विचार के बाद अपने बेटे का नाम आजाद रखा है। आजाद राव खान। फैसला मैंने किरण पर छोड़ दिया था और उन्होंने मेरे अंकल मौलाना आजाद जो की एक मशहूर स्वतंत्रता सेनानी थे के नाम पर मेरे बेटे का नाम रखा। आजाद का मतलब होता है आजादी। हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमें अपनी ढ़ेर सारी दुआएं दीं।"
अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर आमिर खान ने कहा कि "मैं रोजमर्रा के जीवन में पिता के किरदार नहीं निभा पाता काम को लेकर मेरी जिम्मेदारियां मुझे इस बात की इजाजत नहीं देतीं हालांकि मैं उनके साथ वक्त निभाना चाहता हूं।" आजाद कें बारे में बताते हुए आमिर ने कहा "आजाद बहुत खुशदिल और अच्छे स्वभाव का बच्चा है। मैं तलाश फिल्म में व्यस्त हूं और किरण बच्चे की देखभाल कर रही हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं।" आमिर के बेटे के जन्मदिन पर उनकी पहली पत्नी और बच्चे भी शामिल हुए देखिये आजाद के जन्मदिन की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











