..................... why Kareena Kapoor tries to keep her personal life separate from her work | सैफ के चक्कर में करीना हुईं रिजर्व - Hindi Filmibeat

सैफ के चक्कर में करीना हुईं रिजर्व

करीना कपूर को लोग बिंदास और मस्त बाला कहते थे लेकिन जब से उनकी शादी हुई है तब से उनके चाहने वाले और नजदीकी लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि करीना बदल गयी है। लोगों की नजर में करीना अब पहले से ज्यादा रिजर्व हो गयी है। खुद करीना ने कहा है कि फिल्मों के अलावा भी जहां और भी है और फिल्मी दुनिया के आगे भी एक रीयल लाईफ है जिसे वो भरपूर जीना चाहती हैं।

तो क्या यह मान लिया जाये कि करीना के ऊपर अब नवाबों के परिवार का दवाब आ गया,अब उन्हें एहसास हो गया है कि वो पदौदी खानदान की बहू-बेगम बन गयी हैं इसलिए अब उन्होंने अपने आप को दायरे में समेट लिया है। इसलिए करीना अब अपने दोस्तों से मिलना-जुलना कम कर दिया है तो वहीं उन्होंने कई नामी-गिरामी निर्माता-निर्देशकों की फिल्में साइन करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अब वो एक्सपोज कम करेंगी। इसलिए वो बड़ो प्रोजेक्ट को भी ना कह रही हैं।

तो वहीं उन्होंने एक पांच सितारा होटल में नये साल की पार्टी में डांस करने के लिए भी मना कर दिया था। जिसके लिए करीना को 8 करोड़ रूपये मिल रहे थे। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने अपनी सास शर्मिला टैगोर के कहने पर किया था क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि पटौदी खानदान की बहू किसी होटल में नाचे। कहना गलत ना होगा कि शादी का असर अब करीना पर पड़ने लगा है, जो कि काफी हद तक सही भी है क्यों आप लोग क्या कहते हैं इस बारे में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X