Picture: सैफ-करीना की फ्लॉप जोड़ी हिट करेंगे करण-रणबीर

शादी के बाद पहली बार खबर आयी है कि करीना कपूर और सैफ अली खान एक साथ फिल्मों में दिखायी पड़ेगे जिनमें उनका साथ देंगे करीना के चचेरे भाई रणबीर कपूर और तीनों को एक साथ लेकर फिल्म बनाने का जोखिम उठायेंगे जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर। जोखिम इसलिए की सैफ-करीना की रील लाईफ जोड़ी कभी भी बॉक्सऑफिस पर हिट नहीं रही और इन्होंने जब भी फिल्म में साथ काम किया फिल्म बॉक्सऑफिस पर धाराशाही हो गयी।

लेकिन करण जौहर रणबीर को लेकर इस ऑनस्क्रीन फ्लाप जोड़ी को हिट कराने में लगे हैं। लेकिन करीना ने कहा है कि वो अभी इस प्रोजेक्ट पर सोच रही है, अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। जैसे होगा वैसे ही मीडिया को खबर कर दी जायेगी। करीना कपूर का कहना है कि यह कोई प्रेमकहानी नहीं है और ना ही रणबीर कपूर फिल्म में मेरे प्रेमी की भूमिका निभायेंगे। लेकिन इससे ज्यादा मैं अभी आपको कुछ नहीं कह सकती हूं। यह खुशी की बात होगी कि मैं और सैफ साथ में करण के साथ काम करे। करीना और रणबीर की भी यह पहली फिल्म होगी अगर फिल्म बनती है तो।

आईये आपको दिखाते हैं सैफ-करीना की वो फिल्में जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X