शाहरूख के चलते एकता की फिल्म फ्लॉप!

बॉलीवुड में एक जुमला फेमस है कि टीवी क्वीन एकता कपूर नाकामी को पचा नहीं पाती है, अगर कोई शो या फिल्म फ्लॉप होती है तो उसके सदस्यों की खैर नहीं होती है। हालिया रिलीज फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' .के फ्लॉप होने से तिलमिलाई एकता कपूर का सारा गुस्सा निकला है बॉलीवुड के बादशाह खान यानी की शाहरूख पर क्योंकि उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता ने उनकी फिल्म का बिजनेस खराब कर दिया।

'चेन्नई एक्सप्रेस' 9 मई को रिलीज हुई जिस दिन ईद थी, इसी दिन एकता कपूर भी अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को रिलीज करवाना चाहती थीं लेकिन शाहरूख खान की पर्सनल रिक्वेस्ट पर उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज एक हफ्ते आगे बढ़ा दी थी जो कि अपने आप में एक बड़ी बात थी क्योंकि शायद एकता को खुद 'चेन्नई एक्सप्रेस' की स्पीड का अंदाजा नहीं था।

ईद पर जैसे ही स्टेशन से 'चेन्नई एक्सप्रेस' को छोड़ा गया, उसने ऐसी रफ्तार पकड़ी, जिसके बाद किसी भी सिनेमाहॉल में 'चेन्नई एक्सप्रेस' को अपने यहां से उतारने की कोशिश नहीं की जिसके कारण एकता की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को एक तो रिलीज होने पर ही स्क्रीन कम मिली दूसरी बात उसकी नाकामी की यह रही कि लोगों के ऊपर 'चेन्नई एक्सप्रेस' का भूत इस कदर चढ़ा जिसके कारण लोग एकता की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को देखने ही नहीं आये और फिल्म फ्लॉप हो गयी।

जाहिर है कि एकता सोच रही होंगी कि अगर उनकी फिल्म पहले रिलीज हो गयी होती तो शायद 85 करोड़ की उनकी फिल्म का इतना बुरा हाल नहीं होता। खैर शायद एकता कपूर इस घटना के बाद किसी की बात नहीं मानेगी और ना ही अपनी फिल्म की रिलीज डेट को कभी भी आगे बढ़ायेंगी। देखते हैं कि बदला लेने में माहिर एकता कपूर शाहरूख से बदला कैसे ले पाती हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X