Exclusive: लुटेरा 50 के दशक की कहानी और इंटिमेट सींस.
पीरयड मूवी लुटेरा के एक इंटिमेट सींस को लेकर खासी बातें हो रही हैं। जहां हर बार की तरह इस बार भी फिल्म के कलाकार इसे कहानी की डिमांड बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर आम लोग भी इस बारे में अपनी राय लिख रहे हैं सोशल नेटवर्किंग साइटस पर।
एक न्यूज चैनल में काम करने वाले कॉपी एडीटर अरविंद शुक्ला ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि फिल्म लुटेरा का प्रमोशन यह कह कर किया जा रहा है कि यह फिल्म पचास के दशक की कहानी है।
इसलिए फिल्म की अभिनेत्री साड़ी और लंबे बालों में दिख रही है। हीरो जींस में नहीं बल्कि फूल पैंट और बालों में कंघी किये दिख रहा है। लेकिन पचास के दशक की कहानियों या फिल्मों में कोई इंटिमेट सींस नहीं होते थे।
बड़ी ही शालिनता से फिल्मों में प्यार को दिखाया जाता था। अगर फिल्म लुटेरा में इंटिमेट सींस है तो यह फिर कैसी पीरयड मूवी। इस पर तो आज के जमाने का रंग चढ़ा हुआ है जिसे कि आज के युग और आज के लोगों के हिसाब से बनाया गया है, जो कि फिल्मों में इन्ही संब चीजों को देखने के लिए आते हैं। इसलिए फिल्म लुटेरा को पचास के दशक की कहानी नहीं बल्कि पचास की कहानी आज की जुबानी टाईटल देना चाहिए।
मालूम हो कि फिल्म लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह के बीच में कुछ अतरंग दृश्य भी फिल्माये गये है जिसको लेकर खबर आयी थी कि सोनाक्षी की मां पूनम काफी अपसेट हो गयी थीं लेकिन सोनाक्षी ने कहा कि मेरी मां को इस तरह के किसी भी सींस से दिक्कत नहीं है। यह सब कुछ तो फिल्म का हिस्सा है।
फिल्म लुटेरा 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के निर्माता एकता कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications












