फीमेल फैंस के रिस्पांस से खुश हुआ 'लुटेरा'
आने वाली मोस्टअवेटिंग फिल्म लुटेरा को लेकर काफी कुछ लिखा जा चुका है। एक पीरयड मूवी में काफी कुछ फिल्म के प्रेजनटेशन पर निर्भर करता है जिसमें शायद एकता-अनुराग निर्मित फिल्म लुटेरा सफल हो गयी है क्योंकि फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के लुक ने ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पांच मीटर की साड़ी और लंबे बालों में जहां सोनाक्षी पचास के दशक की अभिनेत्री की याद दिला रही हैं तो वहीं रणवीर सिंह के कपड़े और चाल-ढाल भी पुरानी फिल्मों के हीरो की ही तरह ही है।
जिसके बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि फिल्म 'लुटेरा' में रणवीर का लुक दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता जेम्स डीन और बॉलीवुड के दिग्गज देव आनंद से प्रभावित है। हालांकि रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लुक के लिए कुछ नहीं किया उन्होंने बस अपने निर्देशक विक्रमादित्य के नियमों का पालन किया है और वो ही किया जो उन्होंने बताया।
हालांकि रणवीर सिंह अपने लुक की तारीफ से काफी खुश हैं। उन्हें यह बात काफी अच्छी लग रही है कि उन्हें पसंद करने वालों में महिलाएं ज्यादा हैं। रणवीर ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूं कि हर कोई यह लुक पसंद कर रहा है। मुझे बहुत सारे संदेश मिले हैं, खासतौर से महिलाओं के, जिनमें इस लुक की बहुत सराहना की गई है।
गौरतलब है कि 5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म लुटेरा की स्पेशल स्क्रीनिंग कर दी गयी है। बॉलीवुड के दिग्गजोंने ने फिल्म को पूरे नंबर दिये हैं देखते हैं बॉक्सऑफिस पर फिल्म क्या कमाल दिखाती है?


Click it and Unblock the Notifications
