'लुटेरा' की रिलीज से पहले बीमार सोनाक्षी, रद्द हुआ प्रमोशन

5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म लुटेरा का प्रमोशन जबरदस्त तरीके से जारी है लेकिन इस पर ब्रेक उस समय लग गया जब अभिेनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बीमार हो गयीं जिसके चलते जयपुर का प्रमोशन ट्रिप उन्हें रद्द करना पड़ा। जयपुर में सोनाक्षी के बिना ही रणवीर सिंह पहुंचे जिसके चलते प्रमोशन काफी फीका ही रहा। रणवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि लगातार प्रमोशन करने की वजह से सोनाक्षी बुरी तरह से थक गयी थीं जिसकी वजह से वह बीमार हो गयीं और अफसोस यहां हमारे साथ जयपुर नहीं आ पायीं।

गौरतलब है कि इस पीरयड मूवी की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग की गयी थी जिसमें बॉलीवुड के बड़े दिग्गज शामिल हुए। फिल्म की लोगों ने खुलकर तारीफ की है। सबको लगता है कि फिल्म लोगों को पसंद आयेगी। फिल्म की यूएसपी सोनाक्षी-रणवीर का अभिनय बताया गया है।

मालूम हो पचास के दशक की कहानी पर बनी फिल्म लुटेरा में हीरो ऱणवीर सिंह है और हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा। लुटेरा एक प्यार और कश्मकश की कहानी है जिसका प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। फिल्म की कहानी उस समय की है जिस वक्त हमारे देश में जमींदारों का राज हुआ करता था। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य हैं जिन्होंने फिल्म उड़ान बनायी थी। फिल्म के तीन निर्माता है एकता कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य।

आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X