एकस्ट्रा मैरटल अफेयर ने तोड़ा चित्रांगदा का घर
एक बार फिर लग रहा है कि किसी तीसरे की वजह से पति-पत्नी के घर का घरौंदा टूट गया है। एक बार फिर किसी एकस्ट्रा मैरटल अफेयर ने फिर से किसी पति-पत्नी को अलग कर दिया है।
जी हां आपने सही समझा कि हम बात कर रहे हैं हॉट एंड सेक्सी चित्रांगदा सिंह की । जिनके बारे में खबर आ रही है कि वह और उनके पति गोल्फर ज्योती रंधावा अब अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने गुड़गांव में तलाक की अर्जी दे दी है।
कहा जा रहा है यह सब फिल्मकार सुधीर मिश्रा के कारण हो रहा है। जिनके और चित्रांगदा सिंह के लवअफेयर की खबरों से फिल्मी गलियारें गूंज रहे हैं। शायद इसी कारण गोल्फर ज्योति रंधावा और चित्रांगदा सिंह के बीच में लंबे समय से अनबन चल रही थी जो कि तलाक की दहलीज तक आ पहुंची हैं। दोनों को शादी से एक बेटा भी है।
आपको बता दें कि चित्रांगदा ने एक-दो फिल्में छोड़कर अभी भी जितनी भी फिल्में की है वो सब सुधीर मिश्रा ने बनायी थी। वैसे इन दिनों वो दो एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं। अपनी फिल्मों के चलते चित्रांगदा मुंबई में रहती हैं तो वहीं ज्योति अपने खेल के कारण दिल्ली में। जिसकी वजह से दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, यह भी दोनों की दूरियों का एक बड़ा कारण है।


Click it and Unblock the Notifications












