तलाक के बाद चित्रांगदा सिंह भी बॉलीवुड डिवोर्सी क्लब में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के जीवन में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। यही कारण है कि वो अपने पति गोल्फ प्लेयर ज्योति सिंह रांधवा से तलाक लेने जा रही हैं। कोर्ट में अर्जी दी जा चुकी है, बस पेशी और फिर दो हस्ताक्षर बाकी हैं। हस्ताक्षर के बाद चित्रांगदा भी बॉलवुड के उस क्लब में शामिल हो जायेंगी, जिनमें तलाकशुदा लोग शामिल हैं।
निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा की खोज चित्रांगदा सिंह राधवा अपने वैवाहिक जीवन से अलग हो जायेंगी। चित्रांगदा और ज्योति का एक बेटा भी है। एक अखबार ने जब यह खबर प्रकाशित की, तो चित्रांगदा के फैन्स के बीच एक निराशा की लहर दौड़ गई। खैर वो जो कुछ भी करने जा रहे हैं, अपनी मर्जी से और आगे के जीवन में खुशी की तलाश में करने जा रहे हैं।
खबर यह है कि ज्योति-चित्रांगदा के बीच जो कुछ भी टशन चल रहा है, अब जल्द ही पब्लिक हो जायेगा। यह बात वो खुद भी चाहते हैं। फैमिली कोर्ट में जब दोनों ने अर्जी दी तो उन्हें छह महीने का समय दिया गया। चित्रांगदा ने बॉलीवुड फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी, ये साली जिंदगी, देसी ब्वॉयज, इनकार और सॉरी भाई जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के नमूने पेश किये, वहीं राधवा विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 गोल्फ प्लेयर्स में से एक हैं।
बॉलीवुड के तलाकशुदा सेलेब्रिटीज का जीवन


Click it and Unblock the Notifications











