तो अमिताभ ने अनुराग को माफ कर दिया
इन दिनों अमिताभ बच्चन प्रयोगधर्मी निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं। उनके कसीदे पढ़ते हुए बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उन्हें खुशी है कि वो ऐसी फिल्म में काम कर रहे हैं जो कि एक प्रयोग केरूप में लोगों के सामने आयेगी। बस गम इस बात का है कि अब नई चुनौतियों के लिए मेरी उम्र हो चुकी है। अमिताभ ने जानकारी दी है कि वो अनुराग की उस फिल्म में काम कर रहे हैं जो कि शार्ट फिल्मों का मिश्रण है।
अमिताभ की यह बातें इशारा करती हैं कि वो अनुराग कश्यप को माफ कर चुके हैं। लेकिन समझ में एक बात नहीं आ रही कि आखिर अमिताभ ने अनुराग को माफ क्यों कर दिया? और वो कैसे अनुराग की फिल्म में काम कर रहे हैं जबकि यह वो ही कश्यप साहब है जिन्होंने जूनियर बी यानी कि अभिषेक बच्चन पर अपनी फिल्म चिटगांव की स्टोरी चुराने का आरोप लगाया था।
तब अनुराग ने अभिषेक को जमकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कोसा था लेकिन अब अमिताभ उन्ही कश्यप साहब के कसीदे पढ़ रहे हैं। खैर कहते हैं ना बॉलीवुड में दुश्मनी-दोस्ती रोज होती है इसलिए शायद बिग बी ने बड़प्पन दिखाते हुए कश्यप साहब को माफ कर दिया हो।


Click it and Unblock the Notifications












