जीवन सफल...आराध्या ने मुझे दादा कहा: अमिताभ बच्चन
कहते हैं मूल से ज्यादा प्यारा ब्याज होता है, यह बात बच्चन परिवार पर पूरी तरह से चरितार्थ होते दिख रही है। नहीं समझे आप कि हम क्या कहना चाह रहे हैं तो चलिए सस्पेंस खत्म, दरअसल हम बात कर रहे हैं दादा बच्चन की।
जीं हां पिछले साल 16 नवंबर 2011 को दादा बनें अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर लिखा है कि आज मेरी पोती आराध्या ने मुझे दादा कहकर पुकारा है, इस शब्द को सुनने के लिए ना जाने मै कब से व्याकुल था आज दादा सुनते ही मेरे पैर जमीं पर नहीं है। मैं सातवें आसमान पर पहुंच गया हूं। अमिताभ ने आगे लिखा है कि जन्मदिन मेरी पोती का आ रहा है लेकिन तोहफा मुझे मिल गया है, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं अपनी खुशी को कैसे बयां करूं। आज मेरा जीवन सफल हो गया।

आपको बता दें कि अपने दादा बनने की बात भी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ही ट्विटर पर दी थी और आज अपने दादा कहलाने वाली बात भी बच्चन ने ट्विटर पर दी है। बच्चन परिवार में करीब 11 साल बाद बेटी आराध्या का जन्म हुआ है। 11 साल पहले अमिताभ के घर श्वेता बच्चन की बच्चे ने जन्म लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











