क्यों करीब नहीं आ पा रहे आमिर-शाहरुख!
हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तीन महारथी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवादों में शामिल है। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी एक तरफ और शाहरुख खान इनसे इतर, अभी तक अक्सर ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलता रहा है। सलमान खान के साथ शाहरुख खान के झगड़े के बाद से ही शाहरुख खान आमिर व सलमान दोनों से ही दूर हो गये।
लेकिन पिछले कुछ सालों में इनके रिश्तों में काफी सुधार देखने को मिला है। शाहरुख खान आमिर खान और सलमान खान को कुछ ईवेंट्स के दौरान पब्लिक प्लेटफॉर्म पर देखा गया। शाहरुख और सलमान को तो अक्सर ही साथ देखा जाने लगा है लेकिन कहीं ना कहीं आमिर खान व शाहरुख खान के बीच भी कुछ दूरियां जो नज़र आ रही थीं, उन्हें भरने में जरुर ऐसा लग रहा है कि वक्त लगेगा।
पढ़ें- बिग बी और आमिर के लिए बॉलीवुड BEST..हॉलीवुड को दिखाया ठेंगा..
यमला पगला दीवाना 2 के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को साथ में डांस करते देखा गया। धर्मेंद्र जी ने स्टेज पर तीनों खानों को बुलाकर मजेदार स्टेप्स कराए और सभी ने काफी मजे किये। इसके बाद हाल ही में आप की अदालत की 21वीं एनिवर्सरी के दौरान भी शाहरुख, सलमान और आमिर को साथ में मस्ती करते देखा गया।
लेकिन वहीं अगर बात करें किसी निजी पार्टी या निजी तौर पर मिलने की तो ऐसे में शाहरुख व आमिर दूर ही नज़र आते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की बात ले लें तो अर्पिता की मेंहदी व रिसेप्शन में शाहरुख खान नज़र आए लेकिन आमिर नहीं। जबकि अर्पिता खान की शादी के फंक्शन में आमिर सलमान खान के साथ ही रहे लेकिन शाहरुख शादी से गायब थे।
अब खबर आ रही है कि आमिर की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख खान को निमंत्रण ही नहीं मिला है जबकि उनके करीबी दोस्त सलमान खान जरुर इसमें शामिल होंगे। तो बस इंतजार करिये कुछ और घंटो को सच आपके सामने होगा कि ये खबरें सिर्फ गॉसिप हैं या फिर इनमें कोई सच्चाई भी है।


Click it and Unblock the Notifications












