Birthday Special- आमिर की पार्टी में नो शाहरुख!
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज अपने जीवन के 50 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर आमिर खान ने अपने करीबी दोस्तों व परिवार के साथ मुंबई से बाहर शांति से मीडिया की नज़रों से दूर जाकर जन्मदिन मनाने का प्लान किया है। यही वजह है कि आमिर ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले 13 मार्च को ही मुंबई में मीडिया के साथ हर साल की तरह अपने जन्मदिन की पार्टी भी मना ली।
आमिर के जन्मदिन को लेकर खास बात ये है कि इनकी पार्टी में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक तो कई सेलिब्रिटी शामिल हैं लेकिन वहीं शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह इस पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात को लेकर चर्चा इसलिए है क्योंकि पिछले कुछ सालों से आमिर खान शाहरुख खान और सलमान खान के बीच के रिश्ते में काफी सुधार देखा गया है।
इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि आमिर खान अपने जन्मदिन की पार्टी में शाहरुख खान को बुलाकर इस रिश्ते को एक और नयी शुरुआत देंगे। लेकिन जबसे ये खबर आ रही है कि शाहरुख इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट से गायब हैं तो ये वाकई सोचने वाली बात है।
क्या आमिर नहीं चाहते कि शाहरुख के साथ उनके रिश्ते सुधरें और हमारी इंडस्ट्री के टॉप एक्टरों के बीच एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हो।


Click it and Unblock the Notifications












