कौन है बॉ़लीवुड का सबसे बड़ा फैन...No शाहरूख, सलमान!

वैसे तो बॉलीवुड के कई दीवाने आपने देखे होंगे पर बॉलीवुड जब बॉलीवुड के लिए अपनी दीवानगी दिखाए तो ज़्यादा मज़ा आता है। फिलहाल बॉलीवुड में बॉलीवुड का सबसे बड़ा फैन कौन हैं ये पता लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अनुराग कश्यप और करण जौहर इस रेस में काफी आगे हैं।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि किसी समय एक दूसरे का खून तक कर देने की फीलिंग रखने वाले ये दोनों डायरेक्टर सिनेमा का 100 साल का जश्न मनाने के लिए साथ आए। इसके बाद दोनों में ऐसी दोस्ती हुई कि अब दोनों कई फिल्में साथ प्रोड्यूस करने वाले हैं। खैर बात हो रही है सबसे बड़े फैन की और अनुराग सबसे काफी आगे दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, अनुराग कश्यप नए साल का एक कैलेंडर लॉन्च करेंगे जिसका टाइटल 'द बिगनिग्स ऑफ इंडियन सिनेमा' रखा गया है। इस कैलेंडर की खासियत यह होगी कि इसमें पहली भारतीय फिल्मों के पोस्टर शोकेस किए जाएंगे।
Time Machine: नए दौर में गुज़रा जमाना याद दिलाएंगी इन डायरेक्टर्स की फिल्में

फिल्मों के पोस्टर्स में आर्देशिर ईरानी की 'अलम आरा', पहली इंडियन कलर फिल्म 'किशन कन्हैया', पहली मराठी टॉकी फिल्म किंग ऑफ अयोध्या शामिल हैं। अन्य फिल्म पोस्टर्स में वी. शांताराम की फिल्में जैसे आदमी और हिंदी-मराठी द्विभाषी फिल्म 'दुनिया ना माने', क्लासिक्स जैसे देविका रानी, अशोक कु मार स्टारर अछूत कन्या भी लिए जाएंगे।

अनुराग ने वाकई साबित कर दिया कि वो सिनेमा को लेकर बहुत पैशनेट हैं और दुनिया को ऐसी चीज़ें दिखाना चाहते हैं। खास तौर पर तब जब इन सभी फिल्मों के अच्छे प्रिंट भी बड़ी ही दुर्लभ चीज़ होंगे। यह देखना वाकई शानदार होगा कि सदियों में फिल्म के पोस्टर्स के आर्ट वर्क किस तरह बदले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X